Mon. Jun 8th, 2026

उत्तराखंड की बसों की अगले कुछ दिनों तक दिल्ली में नो एंट्री।

देहरादून मिरर/ देहरादून।

देश की राजधानी दिल्ली में आने वाले कुछ दिनों तक उत्तराखंड के 10 साल से पुरानी डीजल बसें प्रवेश नहीं कर पायेंगी। दरअसल प्रदूषण का असर दिल्ली में लगातार बढ़ता ही जा रहा है। जिसके मद्देनजर दिल्ली सरकार ने पुराने डीजल बसों को कुछ दिन दिल्ली नहीं भेजने का अनुरोध उत्तराखंड सरकार से किया है। इसके साथ ही ऐसे ट्रकों को जो गैर आवश्यक वस्तुओं वाले हैं, उन्हें एनसीआर की सीमा के बाहर से ही गुजारा जाएगा। बता दें कि वर्तमान में उत्तराखंड के पास ज्यादातर बसें 10 वर्ष से पुरानी है।

उत्तराखंड के परिवहन आयुक्त दीपेंद्र कुमार चौधरी को दिल्ली के परिवहन आयुक्त आशीष कुंद्रा ने इस मुद्दे पर पत्र भेजा है। उन्होंने कहा है कि दिल्ली पिछले कुछ समय से प्रदूषण के बारे समस्या से जूझ रही है। कुंद्रा ने अनुरोध किया है कि दिल्ली की वर्तमान स्थिति को देखते हुए डीजल बसों को कम से कम भेजा जाए। और यदि दिल्ली रोड पर 5 साल से ज्यादा उम्र की बस और वाहनों को भी ना भेजा जाए तो बेहतर होगा। इस दौरान पीयूसी प्रमाणपत्र वाहनों को अपने साथ ही रखना होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *