Republic Day
Sat. Mar 21st, 2026

उत्तराखंड : ई-संवाद यात्रा से अब घर बैठे मुख्यमंत्री धामी से कर सकेंगे बात।

देहरादून मिरर/ देहरादून।

शुक्रवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास में मुख्यमंत्री यात्रा के अंतर्गत मोबाइल वैन के जरिए वर्चुअल माध्यम से जनता से जुड़ने के लिए व्यवस्थाओं की जानकारी ली। सीएम ने कहा कि क्षेत्रीय जनता से आपसी संवाद की सुविधा के साथ ही प्रदेश की विभिन्न क्षेत्रों की समस्याओं की जानकारी इसे उपलब्ध होगी। उन्होंने इसे राज्य की विकास यात्रा में जन सहभागिता का प्रयास बताया। सीएम ने कहा कि लोगों की बात भी इस व्यवस्था से सामने आ सकेगी तथा हम भी आम जनता तक अपनी बात रख सकेंगे।इसके जरिए आम जनता से आमने सामने बात भी हो सकेगी। टू- वे कम्युनिकेशन सिस्टम से राज्य के दूरस्थ क्षेत्रों तक की समस्याओं के समाधान की व्यवस्था हो पाएगी। उन्होंने इसके प्रभावी संचालन की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए तथा साथ ही इसे मुख्यमंत्री कार्यालय से जोड़ने  को भी कहा। मुख्यमंत्री ने कहा कि आम जनता की समस्याओं के समाधान के साथ ही राज्य हित में सुझाव भी प्राप्त करना ही हमारा प्रयास है। बोधिसत्व विचार श्रृंखला की शुरुआत इस दिशा में की गई है। जिससे प्रदेश के विकास में विभिन्न क्षेत्रों के विषय विशेषज्ञों, समाजसेवी एवं लोक संस्कृति से जुड़े विशिष्ट लोगों बुद्धिजीवियों के सुझाव आमंत्रित किए गए हैं । इससे हमारे प्रदेश को देश के अग्रणी राज्यों की पहचान दिलाने व प्रदेश के समग्र विकास की दिशा में किए जा रहे विभिन्न प्रयासों को भी बल मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *