Republic Day
Sat. Mar 21st, 2026

आज उत्तराखंड में घटे कोरोना के मामले, राजधानी दून सहित 3 जिले अभी भी बने हैं हॉटस्पॉट।

देहरादून मिरर / देहरादून। 

उत्तराखंड में आज कोरोना की रफ्तार में ब्रेक लगा है। आज प्रदेश में कोरोना के मामलों में कमी देखने को मिली है। लेकिन खतरा अभी भी बना हुआ है। प्रदेश में आज 2904 संक्रमित मरीज सामने आए हैं। जबकि बीते 24 घंटे में 4 लोगों ने कोरोना के कारण अपनी जान गवाई।

आज स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी किए गए कोरोना बुलेटिन के अनुसार प्रदेश में आज कोरोना मरीजों की संख्या में कुछ कमी आई है। आज बुधवार को 2904 मामले सामने आने के बाद राज्य में कुल एक्टिव केसों की संख्या 32880 पहुंच गई है। आज 1240 लोग रिकवर होकर डिस्चार्ज हुए हैं।  वहीं प्रदेश में रिकवरी रेट 46.45 पहुंच गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *