Republic Day
Sat. Mar 21st, 2026

Weather update: टूटा 12 सालों का रिकॉर्ड, 32 डिग्री सेल्सियस पहुंचा तापमान

उत्तराखंड में मार्च महीने में ही मौसम ने आने वाले समय में होने वाली जबरदस्त गर्मी का ट्रेलर दिखा दिया है। उत्‍तराखंड में मार्च के पहले और दूसरे हफ्ते में तापमान में रिकार्ड तोड दिया है। 12 साल में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में सर्वाधिक इजाफा हुआ है। यह सामान्य से चार से छह डिग्री सेल्सियस अधिक बना हुआ है।

शुष्क मौसम के साथ पारा तेजी से चढ़ रहा है। पिछले पांच साल में पहली बार मार्च के पहले पखवाड़े में 31 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंचा है।

यही नहीं यह 12 साल में पहला मौका है जब तापमान सामान्य से लगातार दो से छह डिग्री सेल्सियस अधिक बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों में पारे में उछाल बरकरार रहेगा।

मार्च की शुरुआत से ही प्रदेश में चक्रवाती प्रवाह और पश्चिमी विक्षोभ कमजोर पड़ा हुआ है। जिसके चलते मौसम शुष्क है और चटख धूप खिल रही है। ऐसे में पिछले दो सप्ताह में तापमान तेजी से पड़ा है।

पिछले एक सप्ताह से दून समेत अन्य मैदानी इलाकों का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से अधिक बना हुआ है। जबकि, मंगलवार को यह 32 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। जो कि पांच साल में मार्च के पहले पखवाड़े में सर्वाधिक है।

12 साल में पहली बार टूटा रिकॉर्ड

इसके अलावा ज्यादातर इलाकों में पिछले एक सप्ताह से तापमान सामान्य से चार से छह डिग्री सेल्सियस अधिक बना हुआ है। पिछले 12 साल में पहली बार तापमान सामान्य से दो से छह डिग्री तक अधिक रहा।

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार पारे में इजाफे का कारण पश्चिमी विक्षोभ का कमजोर पड़ना रहा। अगले दो से तीन दिनों तक तापमान में यह वृद्धि बरकरार रह सकती है। जबकि, 20 मार्च के बाद पारे में मामूली गिरावट के आसार हैं। फिलहाल प्रदेशभर में मौसम शुष्क बना रहेगा।

प्रमुख शहरों का तापमान

शहर——–अधिकतम—-न्यूनतम
देहरादून——-32.0——–17.4
हरिद्वार——31.6——–15.6
यूएसनगर—–32.0——–14.2
नई टिहरी—-23.2——–12.4
मुक्तेश्वर—–24.3——-11.2
नैनीताल——22.3——–11.7
मसूरी——–21.7——–10.4

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *