Republic Day
Wed. Feb 4th, 2026

Breaking-रिश्वतखोर अधिकारी पर विजिलेंस का शिकंजा, रंगे हाथ किया गिरफ्तार

देहरादूनः उत्तराखंड सचिवालय में कार्यरत समीक्षा अधिकारी(review officer) को विजिलेंस की टीम ने रिश्वत(Bribe) लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। सचिवालय में कामकाज पर रिश्वत लेने वर्तमान भ्रष्टाचार की तमाम चर्चाएं पहले से चलती रही है लेकिन आचार संहिता अवधि में हुई है गिरफ्तारी कई बड़े सवाल भी खड़े कर रही है

जानकारी के मुताबिक सिंचाई विभाग में तैनात समीक्षा अधिकारी(review officer) कमलेश थपलियाल को 75 हजार की रिश्वत(Bribe) लेते हुए गिरफ्तार किया गया है। दरअसल विजिलेंस रिटायर्ड अभियंता से लंबित मामले के निपटारे के लिए एक लाख की रिश्वत की मांग की गई थी। लेकिन सौदा 75 हज़ार में तय हुआ। एसपी विजिलेेंस धीरेंद्र गुंज्याल ने शिकायत के आधार पर कार्रवाई करते हुए देर शाम कमलेश थपलियाल को 75 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया है। इस कार्रवाई के बाद सचिवालय कर्मियों में हड़कंप मचा हुआ हैै।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *