Republic Day
Sun. Mar 22nd, 2026

उत्तराखंड की प्रतिभा का परचम, वैष्णवी लोहनी बनीं ‘मिस टैलेंटेड’

डोईवाला। सिनमिट कम्युनिकेशंस की ओर से आयोजित फेमिना मिस इंडिया उत्तराखंड-2026 के ग्रैंड फिनाले में वैष्णवी लोहनी ने ‘मिस टैलेंटेड’ का खिताब अपने नाम कर एक बार फिर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। यह उपलब्धि न केवल उनकी मेहनत और लगन का परिणाम है, बल्कि उत्तराखंड की सांस्कृतिक पहचान को भी नई ऊंचाइयों तक ले जाने का प्रतीक है। गौरतलब है कि वैष्णवी इससे पहले मिस उत्तराखंड 2025 में फर्स्ट रनरअप रह चुकी हैं। इसके साथ ही उन्होंने मिस अल्मोड़ा, मिस फोटोजेनिक, मिस ब्यूटीफुल स्माइल और मिस ब्यूटीफुल स्किन जैसे कई प्रतिष्ठित खिताब भी अपने नाम किए हैं, जो उनकी बहुआयामी प्रतिभा को दर्शाते हैं।

इस बार के टैलेंट राउंड में वैष्णवी ने प्रसिद्ध गायक कैलाश खेर के भजन बम लहरी पर योग और नृत्य का अद्भुत संगम प्रस्तुत कर दर्शकों और निर्णायकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। उनकी प्रस्तुति में भारतीय संस्कृति की झलक, लय और आध्यात्मिक भाव का अनूठा समावेश देखने को मिला, जिसने सभी को अचंभित कर दिया। वैष्णवी का कहना है कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं उन्हें न केवल आत्मविश्वास देती हैं, बल्कि अपनी अलग पहचान बनाने का भी अवसर प्रदान करती हैं। उन्होंने कहा कि योग और नृत्य जैसी कलाओं के माध्यम से वह भारतीय संस्कृति को आगे बढ़ाना चाहती हैं और लोगों को इसके महत्व से अवगत कराना उनका लक्ष्य है।

साईं सृजन पटल परिवार ने वैष्णवी लोहनी को इस महत्वपूर्ण उपलब्धि के लिए हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनकी यह सफलता युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है और यह दिखाती है कि समर्पण और संस्कार के साथ सफलता अवश्य मिलती है।वहीं, पटल के संस्थापक प्रो.(डॉ.) के. एल. तलवाड़ ने कहा कि वैष्णवी ने अपनी प्रतिभा और सांस्कृतिक अभिव्यक्ति से पूरे प्रदेश का गौरव बढ़ाया है। उन्होंने यह भी बताया कि साईं सृजन पटल द्वारा वैष्णवी को सम्मानित किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *