Republic Day
Sat. Mar 21st, 2026

उत्तराखंड: सूटकेस में मिला महिला का शव, आरोपी गिरफ्तार

उत्तराखंड के रुड़की के पिरान कलियर क्षेत्र में बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां एक सूटकेस में युवती की लाश मिली है।

दरअसल हरिद्वार के ज्वालापुर का रहने वाला एक युवक एक युवती के साथ मार्गूवपुर गेस्ट हाउस पहुंचा। लेकिन जब वो गेस्ट हाउस से वापस निकला तो युवती उसके साथ नही थी लेकिन एक सूटकेस था। जब उस युवक से सूटकेस खोलने को कहा गया तो वो घबरा गया और भागने की कोशिश की। इसके बाद जब सूटकेस खोला गया तो सब हैरान रह गए, क्योंकि उसके अंदर उसी युवती का शव था जो थोड़ी देर पहले उसके साथ अंदर गई थी।

इस घटना की जानकारी पुलिस को दी गई और पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया। पूछताछ के दौरान पुलिस ने बताया कि कई साल से उसका और इस युवती का प्रेम प्रसंग चल रहा था और मोहल्ले वाले इसको लेकर उसे परेशान करते थे और उसका मजाक बनाया करते थे, जिससे परेशान होकर युवती ने जहर खा लिया और कुछ देर बाद ही उसकी मृत्यु हो गई। युवक ने बताया कि वह शव को सूटकेस में बंद कर गंग नहर में फेंकने जा रहा था और खुद भी गंग नहर में कूदकर आत्महत्या करने जा रहा था, पुलिस इस मामले की आगे तहकीकात कर रही है और घटना की जानकारी दोनों के परिजनों को दे दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *