Republic Day
Sat. Mar 21st, 2026

उत्तराखंड: बीजेपी हाईकमान के बुलावे पर पुष्कर सिंह धामी समेत ये नेता दिल्ली रवाना

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री का ताज किसके सिर सजेगा, इस सवाल के जवाब में अभी भी समय है। बीजेपी विशाल दल की बैठक रद्द हो गई इस बीच खबर आ रही है कि कार्यकारी मख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को दिल्ली बुलाया गया है।

ये भी पढ़ें: उत्तराखंड: कौन बनेगा मुख्यमंत्री, ये नाम हैं सबसे आगे

BJP हाईकमान के द्वारा उत्तराखंड के कार्यकारी मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami को दिल्ली बुला लिया गया है, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ मदन कौशिक भी दिल्ली बुलाए गए है। धामी दिल्ली के लिए चार्टर प्लेन में रवाना होंगे,इसके साथ ही उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को भी सुबह दिल्ली बुलाया गया है। ये सभी लोग दिल्ली में BJP संगठन महामंत्री संतोष के साथ मुलाकात करेंगे।

ये भी पढ़ें:उत्तराखंड: बीजेपी विधायक दल की बैठक रद्द, अब इस दिन होगा मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान

दिल्ली में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपने राजनीतिक गुरु और वर्तमान में महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से भी मिल सकते हैं। आपको बता दें कि लगातार राज्य में मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर सभी की निगाहें BJP पर टिकी हुई है। इस वक्त पुष्कर सिंह धामी के साथ धन सिंह रावत, सतपाल महाराज का नाम भी मुख्यमंत्री की रेस में शामिल बताया जा रहा है, इसके साथ-साथ अनिल बलूनी भी मुख्यमंत्री के दावेदार भी बताए जा रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *