Republic Day
Sat. Mar 21st, 2026

उत्तराखंड: प्रधानमंत्री मोदी की मौजूदगी में धामी समेत इन 8 मंत्रियों ने ली शपथ

देहरादून: 12वें मुख्यमंत्री के रूप में प्रदेश को पुष्कर सिंह धामी मिल गए हैं। बुधवार को परेड ग्राउंड में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री के रूप में पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। मुख्यमंत्री के साथ 8 कैबिनेट मंत्रियों ने भी पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गृह मंत्री अमित शाह व रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह व उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे।

आठ मंत्रियों में प्रेमचंद अग्रवाल, सतपाल महाराज, गणेश जोशी, धन सिंह रावत, सुबोध उनियाल, रेखा आर्य, चंदन राम दास व सौरव बहुगुणा शामिल है। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह नजर आया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *