Republic Day
Sun. Mar 22nd, 2026

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री के नाम पर सस्पेंस बरकरार, विधायक दल के फैसले का इंतजार

देहरादून: उत्तराखंड का अगला सीएम कौन होगा इस पर अभी भी सस्पेंस बना हुआ है, लेकिन उम्मीद जताई जा रही है की बीजेपी हाईकमान आज इसपर फैसला ले लेगा। बता दें कि दिल्ली से लेकर देहरादून तक राज्य के नए सीएम को लेकर सियासी मंथन जारी है। दिल्ली में बीजेपी के हाईकमान और राज्य के बड़े नेताओं की एक के बाद एक बैठक हो रही है। राज्य के नए सीएम फेस को लेकर पार्टी राजनीतिक और रणनीतिक दोनों स्तरों पर काम कर रही है। बताया जा रहा है कि 19 मार्च यानी आज विधायक दल की बैठक होगी जिसमें मुख्यमंत्री के नाम पर सहमति बनेगी। 20 या फिर 21 मार्च को शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जा सकता है। 23 मार्च से पहले पहले उत्तराखंड में नई सरकार के गठन की बात बीजेपी की ओर से कही जा रही है। बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता रवींद्र जुगरान ने बताया पार्टी ने केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त कर दिए हैं। तमाम नेताओं से चर्चा परिचर्चा का दौर काफी हद तक पूरा हो चुका है। जिसके बाद उम्मीद लगाई जा रही है कि 19 मार्च को केंद्रीय पर्यवेक्षक राजनाथ सिंह और मीनाक्षी लेखी उत्तराखंड आएंगी। जिसके बाद वे विधानमंडल दल की बैठक में भाग लेंगे। जिसमें मुख्यमंत्री के चेहरे की घोषणा होगी।पार्टी के मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम ने वर्चुअल बैठक में प्रदेश पदाधिकारियों और व्यवस्थाओं से जुड़े वरिष्ठ नेताओं के साथ विस्तृत चर्चा की। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि नई सरकार के सीएम का शपथ ग्रहण भव्य और दिव्य होगा। इसके लिए प्रदेश प्रभारी ने संगठन के पदाधिकारियों को जरुरी निर्देश दिए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *