Republic Day
Wed. Feb 4th, 2026

उत्तराखंड: धामी ने पार्टी आलाकमान का जताया आभार, कहा उत्तराखंड का विकास मेरी पहली प्राथमिकता

उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री का ऐलान हो गया है। पुष्कर सिंह धामी पर विश्वास जताते हुए हाईकमान ने उन्हें उत्तराखंड मुख्यमंत्री की जिम्मेदारी दी है। विधानमंडल दल का नेता चुने जाने पर पुष्कर सिंह धामी ने शीर्ष नेतृत्व का शुक्रिया अदा किया। अपने सोशल मीडिया पर धामी ने पार्टी आलाकमान का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उत्तराखंड को सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने के लिए की हर कोशिश की जाएगी। विकल्प रहित संकल्प को लेकर वह आगे बढ़ेंगे और उनका हर काम उत्तराखंड के विकास के लिए होगा।

इस मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी में कहा कि उत्तराखंड के लिए वह अपने दायित्व का पूरी तरीके से पालन करेंगे। उन पर विश्वास जताने के लिए, उन्हें राज्य का मुख्य सेवक बनाने के लिए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और गृह मंत्री अमित शाह समेत सभी शीर्ष नेतृत्व का धन्यवाद किया।

अपनी पोस्ट में उन्होंने उत्तराखंड की जनता के लिए भी संदेश दिया उन्होंने कहा कि मैं प्रदेश की पूरी जनता को यह भरोसा दिलाता हूं कि उनकी उम्मीदों और आशाओं पर खरा उतरने की पूरी कोशिश करूंगा और राज्य को विकास के पथ पर आगे बढ़ाने के लिए कार्य करता रहूंगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *