Republic Day
Wed. Feb 4th, 2026

उत्तर प्रदेश: महंत के बिगड़े बोल, विशेष समुदाय पर की आपत्तिजनक टिप्पणी

उत्तर प्रदेशः प्रदेश के सीतापुर जनपद से एक खबर आ रही है जहां एक महंत द्वारा दी गई हेट स्पीच का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद विवाद बढ़ा तो पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए जांच के बाद कार्रवाई की बात की है। जानकारी के मुताबिक इस वीडियो मे एक खास समुदाय के लोगों के खिलाफ बयान दिया गया है।ये वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गया।वीडियो मे महंत द्वारा खुलेआम महिलाओं के साथ बलात्कार करने की धमकी दी गई है। आश्चर्य की बात ये है कि जिस वक्त महंत ये आपत्तिजनक बयान दे रहे थे पुलिस भी मौके पर मौजूद थी। विवादित बयान का ये वीडियो 02 अप्रैल का बताया जा रहा है।

वायरल वीडियो में जो मंहत दिखाई दे रहे है उनका नाम बजरंग मुनि दास बताया जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 2 अप्रैल को सीतापुर के खैराबाद इलाके से नव संवत्सर (नए वर्ष) यात्रा निकाली जा रही थी। इस दौरान एक मस्जिद के सामने यात्रा पहुंची, जहां बाबा बजरंग मुनि ने एक विशेष समुदाय के लिए अभद्र टिप्पणी की। ये वीडियो ट्वीटर पर शेयर किए जाने के बाद पुलिस के संज्ञान में आया। जिसके बाद एएसपी सीतापुर को केस की जांच का जिम्मा सौंप दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *