Republic Day
Wed. Feb 18th, 2026

मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में मसूरी क्षेत्र को मिली सड़क और सामुदायिक भवन की सौगात : मंत्री जोशी ने जताया आभार

देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी (Ganesh Joshi) ने मसूरी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत एलकेडी मोटर मार्ग के पुनर्निर्माण के लिए स्वीकृत 14.55 करोड़ रुपये पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का हार्दिक धन्यवाद दिया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की संवेदनशीलता से क्षेत्रवासियों की पुरानी मांगें तेजी से पूरी हो रही हैं, जो विकास की नई दिशा प्रदान कर रही हैं। मंत्री जोशी ने बताया कि मुख्यमंत्री की विशेष घोषणा के तहत गुनियालगांव के सामुदायिक भवन का जीर्णोद्धार व सौंदर्यीकरण कार्य तत्काल शुरू होगा।

इससे ग्रामीणों को आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी और सामाजिक- सांस्कृतिक कार्यक्रमों को नई गति मिलेगी। साथ ही, देहरादून-किमाड़ी-लम्बीधार-कार्ट मैकेन्जी-कंपनी गार्डन मोटर मार्ग (एसएच-79) के किमी 1 से 24 तक (कैंट से लम्बीधार, बासागढ़, मसूरी) सिंगल लेन को इंटरमीडिएट लेन में अपग्रेड करने का कार्य भी प्रगति पर है। इसमें अतिरिक्त पहाड़ कटाई, क्रॉस ड्रेनेज और सुरक्षा दीवारें शामिल हैं।

इस चौड़ीकरण से यातायात सुगम बनेगा, दुर्घटनाएं कम होंगी और मसूरी के पर्यटन को नया आयाम मिलेगा। मंत्री जोशी ने कहा कि इन दोनों परियोजनाओं का शिलान्यास मुख्यमंत्री धामी स्वयं करेंगे, जो क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक क्षण साबित होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *