Republic Day
Fri. Mar 20th, 2026

Ukraine and Russia war- भारत के लिए बुरी खबर, एक भारतीय छात्र की मौत

नई दिल्ली: यूक्रेन और रूस युद्ध (Ukraine and Russia war) के बीच भारत के लिए शोक की खबर सामने आई है। रूस द्वारा यूक्रेन पर किए गए हमले में एक भारतीय की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक यूक्रेन और रूस युद्ध(Ukraine and Russia war) में मारे गए छात्र का नाम नवीन कुमार है जो कर्नाटक का रहने वाला था। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने ट्वीट कर यूक्रेन के खारकीव में आज सुबह हुए भीषण हमले में एक भारतीय स्टूडेंट की मौत की पुष्टि की।

ये भी पढ़ेः Breaking-इस दिन खुलेंगे बाबा केदार के कपाट, जानिए तारीख

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने बताया है, ‘हम गहरे दुख के साथ इस बात की पुष्टि कर रहे हैं कि आज सुबह खारकीव में हुई बमबारी में एक भारतीय स्टूडेंट की मौत हो गई। मंत्रालय भारतीय छात्र के परिवार के संपर्क में है। हम परिवार से अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं।’

ये भी पढ़ेः Breaking-रिश्वतखोर अधिकारी पर विजिलेंस का शिकंजा, रंगे हाथ किया गिरफ्तार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *