Republic Day
Wed. Feb 4th, 2026

उधमसिंह नगर- पुलिसकर्मियों ने की युवक की पिटाई, सीसीटीवी में कैद हुई करतूत

ऊधमसिंह नगर-किच्छा कोतवाली के रेलवे फाटक के पास काम से वापस आ रहे एक युवक को पुलिस कर्मियों(Policemen) ने बेरहमी से पीट(beat) दिया। पूरा मामला वहाँ लगे एक सीसीटीवी(CCTV) कैमरे में कैद हो गया। जो इस समय सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वही पीड़ित युवक ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाते हुए कार्यवाही के लिए तहरीर सौपी है।

ये भी पढ़ेंःपौड़ी- खाई में गिरा वाहन, चालक समेत 5 जख्मी, SDRF ने किया रेस्क्यू

घटना रात के तकरीबन 11:30 बजे की थी, जब बेंड ग्रुप में काम करने वाला युवक इकरार काम करके वापस लौट रहा था। इसी दौरान कुछ पुलिसकर्मियों ने उसकी धुनाई(beat) कर डाली। वही पास लगे सीसीटीवी(CCTV) में मारपीट की पूरी घटना कैद हो गई। जिसका पूरा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।पीडित युवक इकरार ने कोतवाली पुलिस को तहरीर सौपी तहरीर मे कहा कि रात्रि लगभग 11:30 बजे मेरे साथ पुरानी गल्ला मंडी रेलवे गेट पर मेरे साथ कुछ पुलिस कर्मियों द्वारा मारपीट की गई,जिसमें मेरा हाथ टूट गया ओर मेरे शरीर पर कई जगह चोट लगी है। उन्होंने कहा मेरे साथ मारपीट करने वालों पर कठोर से कठोर कार्रवाई की जाए।

वही किच्छा कोतवाल अशोक कुमार ने कहा कि इसरार नाम के युवक की तरफ से एक तहरीर दी गई है, तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।उन्होंने कहा कि जांच के बाद दोषियों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *