Republic Day
Tue. Feb 3rd, 2026

मोदी सरकार की रोजगार सृजन और सुरक्षित जीवन प्रयासों का प्रदेश में दिखने लगा असर!

देहरादून। केंद्र की रोजगार सृजन कार्यक्रमों (employment generation programs) और सुरक्षित जीवन बनाने की कोशिशों का प्रदेश में असर स्पष्ट दिखने लगा है। जिसके तहत पीएमईजीपी से पोषित 23 हजार से अधिक लघु उद्योगों में 1.8 लाख से अधिक रोजगार सृजित हुए हैं। वहीं पीएम जीवन ज्योति योजना और पीएम सुरक्षा बीमा योजना से लाखों लोगों का पंजीयन किया गया है। राज्यसभा में सदन के पटल पर प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद श्री महेंद्र भट्ट द्वारा मांगी जानकारी के जवाब में केंद्र सरकार द्वारा योजनाओं की प्रगति साझा की है।

जिसमें सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम राज्य मंत्री सुश्री शोभा करांदलाजे द्वारा दिए उत्तर में सामने आया कि वित्त वर्ष 2008-09 से संचालित इस योजना में 27 जनवरी 2026 तक, प्रधानमंत्री रोजगार सूजन कार्यक्रम अर्थात पीएमईजीपी के अंतर्गत उत्तराखंड राज्य में 23,611 सूक्ष्म उद्यमों को 459.78 करोड़ रुपये की मार्जिन मनी, सब्सिडी के रूप में वित्तीय सहायता प्रदान की गई है।

योजना के अंतर्गत, राज्य सहित पूरे देश में विविध उद्योगों यथा कृषि खाद्य प्रसंस्करण, कयर, वन्य-आधारित उद्योग, हस्तनिर्मित कागज और फाइबर, खनिज आधारित, पॉलिमर तथा रसायन, ग्रामीण इंजीनियरिंग और जैव तकनीक, सेवाएं एवं वख में सूक्ष्म उद्यमों को सहायता प्रदान की जाती है। अब इस पीएमईजीपी के तहत उत्तराखंड में अनुमानित 1.81 लाख व्यक्तियों के लिए रोजगार के अवसर सृजित हुए हैं।

इसी तरह श्री भट्ट के एक अन्य सवाल के जवाब में प्रधानमंत्री मोदी द्वारा शुरू आम लोगों के जीवन को सुरक्षित बनाने वाली प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना अर्थात् पीएमजेजेबीवाई और प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना अर्थात् पीएमएसबीवाई के अंतर्गत लाखों लोगों को बीमा कवर मिलने की बात सामने आई है। वित्त मंत्रालय में राज्य मंत्री श्री पंकज चौधरी ने बताया कि योजना के आरंभ के बाद से 7 जनवरी 2026 तक उत्तराखंड में प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना यानि पीएमजेजेबीवाई 1,917,245 लोग पंजीयन करा चुके हैं जिसमें कुल 134.56 करोड़ का भुगतान किया गया है। इसी तरह प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना यानि पीएमएसबीवाई के अंतर्गत कुल 5,624,440 पंजीयन किए गए हैं और 22.70 करोड़ का भुगतान किया जा चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *