Republic Day
Wed. Apr 8th, 2026

धर्मानंद उनियाल राजकीय महाविद्यालय में पत्रकारिता विभाग की छात्र परिषद् द्वारा विविध कार्यक्रमों का सफल आयोजन

नरेंद्रनगर: धर्मानंद उनियाल राजकीय महाविद्यालय, नरेंद्रनगर में IQAC के बैनर तले पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग की छात्र विभागीय परिषद् द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों का सफल आयोजन किया गया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ-साथ वृत्तचित्र निर्माण और भाषण प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी रचनात्मकता और प्रतिभा का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो० प्रणिता नन्द के करकमलों द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। अपने उद्बोधन में उन्होंने छात्र-छात्राओं की सक्रिय भागीदारी की सराहना करते हुए उन्हें भविष्य उन्मुख विषयों पर गहन अध्ययन और विमर्श के लिए प्रेरित किया।

धर्मानंद उनियाल राजकीय महाविद्यालय में पत्रकारिता विभाग की छात्र परिषद् द्वारा विविध कार्यक्रमों का सफल आयोजन

उन्होंने विशेष रूप से विभिन्न छात्रवृत्ति योजनाओं जैसे मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा प्रोत्साहन छात्रवृत्ति, गौरा नंदा छात्रवृत्ति, निर्धन छात्रवृत्ति, अज़ीम प्रेमजी छात्रवृत्ति तथा इंसपायर छात्रवृत्ति पर व्यापक सेमिनार आयोजित करने का सुझाव दिया, जिससे छात्र अपने भविष्य को उज्ज्वल बना सकें और अन्य विद्यार्थियों को भी इन योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित कर सकें। इस अवसर पर विभाग प्रभारी डॉ सृचना सचदेवा ने वृत्तचित्र निर्माण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए छात्रों को इसमें सक्रिय रूप से भाग लेने और अपनी सृजनात्मकता तथा विश्लेषणात्मक समझ को विकसित करने के लिए प्रेरित किया। विभिन्न प्रतियोगिताओं के परिणाम भी घोषित किए गए।

धर्मानंद उनियाल राजकीय महाविद्यालय में पत्रकारिता विभाग की छात्र परिषद् द्वारा विविध कार्यक्रमों का सफल आयोजन

वृत्तचित्र निर्माण प्रतियोगिता में बीए ऑनर्स पत्रकारिता एवं जनसंचार द्वितीय सेमेस्टर की छात्रा ऋषिका रमोला ने प्रथम स्थान, कल्पना त्यागी ने द्वितीय स्थान तथा रंजना ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। भाषण प्रतियोगिता में बीए ऑनर्स पत्रकारिता एवं जनसंचार छठे सेमेस्टर की छात्रा प्रियंका ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि द्वितीय स्थान बीए ऑनर्स पत्रकारिता एवं जनसंचार द्वितीय सेमेस्टर की छात्राओं ऋषिता एवं प्रियंका ने संयुक्त रूप से प्राप्त किया। तृतीय स्थान कल्पना को प्राप्त हुआ। सांस्कृतिक प्रतियोगिता के अंतर्गत एकल नृत्य में ऋषिता ने प्रथम तथा रूपा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। समूह नृत्य में रंजना, ऋषिता, कल्पना, रूपा, माही एवं प्रियंका ने सहभागिता की। सभी विजेता छात्राओं को पुरस्कृत किया गया।

सांस्कृतिक प्रतियोगिता में डॉ सोनी तिलारा, डॉ आराधना सक्सेना एवं डॉ जितेंद्र नौटियाल ने निर्णायक मंडल की भूमिका निभाई। भाषण प्रतियोगिता में डॉ अंकिता रावत, डॉ सुशील कगड़ियाल एवं डॉ इमरान अली निर्णायक रहे, जबकि वृत्तचित्र प्रतियोगिता में डॉ सुधा रानी, डॉ विजय प्रकाश एवं डॉ के के बिष्ट ने निर्णायक मंडल के दायित्व का निर्वहन किया। इसी क्रम में डॉ विक्रम बर्त्वाल ने छात्र-छात्राओं को सरकार द्वारा संचालित विभिन्न प्रतियोगिताओं का अधिकतम लाभ उठाने के लिए जागरूक होने की आवश्यकता पर बल दिया। इस अवसर पर विशाल त्यागी, शिशुपाल, मुनीन्द्र कश्यप, अजय आदि ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम का सफल मंच संचालन छात्राओं प्रियंका एवं कल्पना द्वारा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *