Republic Day
Wed. Feb 4th, 2026

Big Breaking- सिद्धार्थ लॉ कॉलेज की छात्रा की गोली मारकर हत्या, मृतका का सहपाठी था आरोपी

 

देहरादून- रायपुर थाना क्षेत्र में एक छात्रा को गोली मारकर उसकी हत्या(Shot dead)कर दी। मृतका सिद्धार्थ लॉ कॉलेज की छात्रा थी। आरोपी की पहचान आदित्य के रूप में हुई है। जो खुद सिद्धार्थ लॉ कॉलेज का छात्र है। आरोपी रायपुर के सुंदरवाला का निवासी है। मृतका और आरोपी दोनो एक ही कॉलेज के छात्र है। घायल युवती को अस्पताल पहुंचाया गया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

फिलहाल गोली चलाने के कारणों का पता नही चल पाया है। जानकारी मिलने पर एसपी सिटी समेत पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई। मामले की पड़ताल जारी है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *