Republic Day
Sat. Mar 21st, 2026

उत्तराखंड: कक्षा 1 से 9 वीं तक के 7 फरवरी से खुल सकते हैं स्कूल

देहरादून। उत्तराखंड में कक्षा 1 से 9 वीं तक के स्कूल जल्द खुल सकते हैं। बताया जा रहा है कि शिक्षा विभाग जूनियर कक्षाओं को भी भौतिक रूप से शुरू करने की तैयारी में है। अगले सप्ताह यानि कि 7 फरवरी से स्कूल खुल सकते हैं। बता दें कि शासन द्वारा 31 जनवरी से दसवीं और बारहवीं की कक्षाएं भौतिक रूप से खोल दिए गए हैं। स्कूल खोलने के संबंध में आज या कल में आदेश जारी करने की बात कही जा रही है।

स्कूलों को खोलने का प्रस्ताव शिक्षा विभाग के अधिकारियों द्वारा भेजा जा चुका है। हालांकि स्कूल खुलने के समय COVID-19 गाइडलाइन के दिशा निर्देशों का पूरी तरह से स्कूलों को पालन करना होगा। साथ ही स्कूलों में भौतिक रूप से पढ़ाई के साथ-साथ ऑनलाइन पढ़ाई भी जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *