Republic Day
Sat. Feb 28th, 2026

साकेती का निधन, पत्रकारिकता, साहित्य जगत के साथ पार्टी विचार प्रवाह की अपूर्णनीय क्षति : भट्ट

देहरादून। भाजपा परिवार ने आज राज्य संगठन की विचार पत्रिका देवकमल के संपादक एवं वरिष्ठ पत्रकार साहित्यकार दिवंगत श्री राम प्रताप मिश्रा ‘साकेती’ को भावभीनी श्रद्धांजली दी है। इस अवसर प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद श्री महेंद्र भट्ट ने साकेती जी देहावसान को पत्रकारिकता, साहित्य जगत के साथ पार्टी विचार प्रवाह की भी अपूर्णनीय क्षति बताया है। उनके आकस्मिक निधन के उपरांत आज पार्टी प्रदेश मुख्यालय में हुए उनके योगदान को याद कर श्रद्धांजलि सभा आयोजित हुई। जिसमें प्रदेश अध्यक्ष श्री भट्ट एवं प्रदेश महामंत्री संगठन श्री अजेय कुमार के साथ बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावांजलि दी। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष श्री भट्ट ने कहा, संगठन उनके समर्पण भाव से दिए गए अतुलनीय योगदान हमेशा याद रखेगा।

स्वर्गीय साकेती श्रेष्ठ पत्रकार और विद्वान होने के बावजूद बहुत ही सरल और परम स्नेही भाव के धनी थे। उनके संपादन में प्रदेश संगठन की विचार पत्रिका देवकमल देश में संगठन के सभी पार्टी पत्रिकाओं में श्रेष्ठतम आंकी गई है। उनका यूं जाना पत्रकारिता और साहित्य जगत के साथ-साथ भाजपा परिवार के विचार प्रवाह की भी अपूरणीय क्षति है। वही श्रद्धांजलि सभा में प्रदेश महामंत्री संगठन श्री अजेय कुमार ने कहा, देवभूमि में भाजपा उनके योगदान को कभी नहीं भूल सकती है। वे पत्रकारिता और साहित्य जगत के अनमोल रत्न थे, जिनकी लेखनी आने वाली पीढ़ियों के लिए मार्गदर्शन का करती रहेगीं उन्होंने ईश्वर से उनकी पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में श्रेष्ठ स्थान प्रदान करने की कामना की।

प्रदेश कार्यालय सचिव श्री जगनमोहन रावत के संचालन में हुई इस सभा में प्रदेश महामंत्री श्रीमती दीप्ति रावत, प्रदेश कोषाध्यक्ष श्री पुनीत मित्तल, पूर्व कैबिनेट मंत्री और विधायक श्री प्रेमचंद अग्रवाल, महापौर सौरभ थपलियाल, दायित्वधारी श्रीमती विनोद उनियाल, श्रीमती मधु भट्ट, श्रीमती गीता खन्ना, श्री हेमराज बिष्ट, डाक्टर देवेंद्र भसीन, श्री सुभाष बड़थ्वाल, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी राजेंद्र नेगी, विनय गोयल, डाक्टर आदित्य कुमार, प्रदेश प्रवक्ता नवीन ठाकुर, डॉक्टर इंदुबाला, श्री ओ पी कुलश्रेष्ठ समेत बड़ी संख्या में प्रदेश पदाधिकारी एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस दौरान स्वर्गीय साकेती जी के परिजनों में उनकी बहन श्रीमती सोनिया मिश्रा, नाती श्री आशीष मिश्रा, आयुष मिश्रा, आकाश मिश्रा भी मौजूद रहे। श्रद्धांजलि सभा में दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन भी रखा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *