Republic Day
Wed. Feb 18th, 2026

रुद्रपुर में कार्निवाल सरस आजीविका मेला-2026 में शामिल हुए ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी

रुद्रपुर। ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी (Ganesh Joshi) ने आज रुद्रपुर स्थित गांधी पार्क में आयोजित कार्निवाल सरस आजीविका मेला-2026 में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने दस दिवसीय सरस मेला–2026 में स्वयं सहायता समूहों द्वारा लगाए गए विभिन्न स्टॉलों का अवलोकन कर समूह की महिलाओं का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम के दौरान विभागीय गणेश मंत्री जोशी ने पशु सखियों को मोबाइल फोन वितरित किए तथा ग्रामोत्थान रिप योजना के अंतर्गत फूड वैन लाभार्थियों के लिए प्रति संगठन 6 लाख रुपये के डमी चेक भी प्रदान किए।

उन्होंने कहा कि इन योजनाओं का उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना और उन्हें स्वरोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराना है। मंत्री गणेश जोशी ने सरस आजीविका मेला-2026 की सफलता के लिए ग्राम्य विकास विभाग एवं जिला प्रशासन के अधिकारियों और कर्मचारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की संस्कृति अत्यंत समृद्ध है, जो समाज को दिशा देने का कार्य करती है।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल मार्गदर्शन और प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार महिलाओं की आजीविका संवर्धन हेतु निरंतर प्रयासरत है।

उन्होंने कहा कि स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से महिलाएं आत्मनिर्भरता की ओर तेजी से अग्रसर हो रही हैं और “लखपति दीदी” लक्ष्य की दिशा में उल्लेखनीय प्रगति कर रही हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में बीते चार वर्षों में प्रदेश में अनेक ऐतिहासिक कार्य हुए हैं तथा समूह की बहनें हर क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा रही हैं। इस अवसर पर मेयर विकास शर्मा, मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शाशनी, दीपक नारंग, लीलावती राणा, विवेक सक्सेना, बाबूराम तोमर, राजेश सिंह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *