Republic Day
Thu. Mar 5th, 2026

रूप ग्रामीण रोजगार संस्थान ने किया होली मिलन एवं रंग उत्सव का आयोजन

पौड़ी: रूप ग्रामीण रोजगार संस्थान द्वारा संचालित डिज़ाइन एवं टेक्नोलॉजी डेवलपमेंट वर्कशॉप (DDW) के अंतर्गत होली मिलन एवं रंग उत्सव कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। उल्लेखनीय है कि यह प्रशिक्षण कार्यक्रम दिनांक 16 फरवरी 2026 से 16 मार्च 2026 तक संचालित किया जा रहा है, जिसके माध्यम से प्रतिभागियों को डिज़ाइन एवं तकनीकी कौशल का व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है।

इस मौके फर पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष पौड़ी राजेंद्र टमटा, समाज सेविका श्रीमती पूनम टमटा, प्रख्यात डिज़ाइनर सुश्री इशिता रस्तोगी तथा संस्थान के अध्यक्ष श्री राजेंद्र सिंह भंडारी की गरिमामयी उपस्थिति रही। सभी अतिथियों का पारंपरिक तिलक एवं गुलाल लगाकर स्वागत किया गया। शाम लगभग 5 बजे से 6 बजे तक प्रशिक्षणार्थियों, प्रशिक्षकों एवं अतिथियों ने सामूहिक रूप से होली खेली तथा एक-दूसरे को रंग लगाकर शुभकामनाएँ दीं।

इस अवसर पर महिला प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर कार्यक्रम को उल्लासपूर्ण एवं जीवंत बना दिया। आयोजन के माध्यम से प्रेम, भाईचारे, सामाजिक समरसता एवं महिला सशक्तिकरण का संदेश दिया गया। संस्थान के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह भंडारी ने अपने संबोधन में कहा कि “त्योहार हमारी सांस्कृतिक विरासत के प्रतीक हैं और ऐसे आयोजन प्रशिक्षण के दौरान सकारात्मक ऊर्जा एवं एकता को बढ़ावा देते हैं।”

डिज़ाइनर सुश्री इशिता रस्तोगी ने प्रतिभागियों को रचनात्मक कार्यों में निरंतर प्रगति करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का समापन मिठाई वितरण एवं आपसी शुभकामनाओं के साथ हुआ। उपस्थित जनों ने संस्थान के इस प्रयास की सराहना करते हुए इसे प्रशिक्षण के साथ सांस्कृतिक मूल्यों के समन्वय का उत्कृष्ट उदाहरण बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *