Republic Day
Sat. Mar 21st, 2026

ऋषिकेश: रफ्तार ने ली जान, चार साल की बच्ची को ट्रैक्टर ट्रॉली ने कुचला

ऋषिकेश में लक्कड़ घाट श्यामपुर में एक ट्रैक्टर ट्रॉली के द्वारा एक 4 वर्षीय बच्ची को कुचला दिया, जैसे ही सूचना पुलिस को मिली श्यामपुर पुलिस चौकी से पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची तो ज्ञात हुआ कि नंदिनी पुत्री राहुल निवासी ग्राम मुराट थाना शिवाला कला बिजनौर उत्तर प्रदेश हाल निवासी ध्यान मंदिर रोड लक्कड़ घाट श्यामपुर ऋषिकेश देहरादून उम्र 4 वर्ष एक ट्रैक्टर ट्राली के साथ दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गई जिसको उसके परिजनों के द्वारा एम्स हॉस्पिटल ऋषिकेश ले जाया गया है। एम्स हॉस्पिटल में डॉक्टर के द्वारा उक्त बालिका को मृत घोषित किया गया| जिसका पंचायत नामा कर एम्स हॉस्पिटल ऋषिकेश में पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है| चालक एवं ट्रैक्टर ट्रॉली को  पुलिस द्वारा कब्जे में ले लिया गया है|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *