Republic Day
Sat. Mar 21st, 2026

राहत की खबरः यूक्रेन में फंसे उत्तराखंड के तीन छात्रों की सकुशल वापसी

देहरादूनः यूक्रेन(Ukraine) में फंसे लोगों की चिंता के बीच एक राहत की खबर है। खबर के मुुताबिक उत्तराखंड के तीन छात्र सकुशल वापस लौट आए हैं। जिनके नाम आशुतोष पाल, अदनान और खुशी सिंह हैं।

ये भी पढ़ेः देहरादूनः ज़मीन के नाम पर फर्जीवाड़ा, हड़पे 20 लाख

नई दिल्ली में उत्तराखण्ड के अपर स्थानिक आयुक्त अजय मिश्रा द्वारा स्वागत किया गया। इस अवसर पर छात्रों के अभिभावक और राज्य के सहायक प्रोटोकाल अधिकारी मनोज जोशी और दीपक चमोली भी उपस्थित थे। उत्तराखण्ड सरकार यूक्रेन में निवासरत उत्तराखंड के सभी छात्रों की सुरक्षित वापसी के लिये भारत सरकार के लगातार सम्पर्क में है। विदेश मंत्रालय द्वारा यूक्रेन(Ukraine) में रह रहे भारतीयों की सुरक्षित वापसी की व्यवस्था की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *