Republic Day
Sat. Mar 21st, 2026

पौड़ी: मातम में बदला होली का उत्सव, सड़क हादसे में 4 की मौत

पौड़ी जिले के पैठाणी क्षेत्र में भीषण सड़क हादसा हो गया। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, हादसा राठ क्षेत्र में हुआ, जहां होली के होलियार युवाओं का वाहन खाई में जा गिरा। हादसे में चार लोगों की मौत के साथ 10 लोग घायल हो गए। कारी के मुताबिक पैठाणी थाना क्षेत्र में राहु मंदिर के पास यह हादसा हुआ हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि बाकी अन्य तीन युवकों को इलाज के लिए ख्वाबों के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उन को मृत घोषित कर दिया। हादसे में घायल 10 लोगों को उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है, जहां उनका इलाज किया जा रहा है। होली के उत्सव के बीच हादसे की खबर से इलाके में मातम का माहौल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *