Republic Day
Sat. Mar 28th, 2026

अधिकारी समय रहते कर ले सभी तैयारियां पूर्ण- निर्वाचन अधिकारी

देहरादून। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी नितिका खण्डेलवाल कि अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में भारत निर्वाचन आयोग द्वारा फोटोयुक्त विधान सभा निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के सुव्यवस्थित /सफल संचालन हेतु ने जनपद स्तर पर नामित नोडल अधिकारियों की बैठक लेते हुए भारत निर्वाचन के निर्देशों के क्रम में भारत निर्वाचन आयोग द्वारा फोटोयुक्त विधान सभा निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रमों को सुव्यवस्थित / सफल संचालन हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि जिन अधिकारियों एवं कर्मचारियों को जो दायित्व दिए गये है वे ज़िम्मेदारी के साथ फोटोयुक्त विधान सभा निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रमों को सफलता से करना सुनिश्चित करें उन्होंने उप जिलाधिकारियों को निर्देशित किया है कि तहसीलों में स्तर पर जो भी तैयारिया की जानी है उन्हें समय रहते पूर्ण कर ले साथ ही। उन्होंने कहा फोटोयुक्त विधान सभा निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम है इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक में अपर जिलाधिकारी अवधेश कुमार सिंह के अलाव संबंधित नोडल अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *