Republic Day
Sat. Mar 21st, 2026

नैनीताल: युवक ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या, राजस्थान का रहने वाला है युवक

नैनीताल में एक लड़के ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या(suicide) कर ली। मृतक राजस्थान का रहने वाला है जिसने गोपाला सदन में खुद को गोली मारकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई।
नैनीताल के गोपाल सदन क्षेत्र में राजस्थान के युवक ने नगर पालिका कॉलोनी के बाहर खुद को गोली मार ली. युवक की मौके पर ही मौत हो गई. घटना की सूचना पर मल्लीताल कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची है.

पुलिस के द्वारा शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी गई है. मल्लीताल कोतवाली के एसआई हरीश सिंह ने बताया कि युवक गुरुवार देर शाम कॉलोनी में देखा गया था. वो एक महिला से मिलने आया था. आज युवक ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या(suicide) कर ली.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *