Republic Day
Sat. Mar 21st, 2026

मसूूरी-स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर खाई में गिरी, तीन लोग घायल

मसूरीः सुवाखोली के नज़दीक एक कार हादसे(accident) का शिकार हो गई जिसमें तीन लोग घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक मंगलवार को दोपहर के समय सुवाखोली से एक किलोमीटर पहले मसूरी की ओर आ रही स्कॉर्पियो बेकाबू होकर खाई में जा गिरी। इसमें तीन लोग सवार थे। जिसमें देवेश सिंह सिकंदराबाद उत्तर प्रदेश के निवासी हैं, कुणाल ठाकुर मयूर विहार दिल्ली के रहने वाले हैं। और ललित शर्मा बुलंदशहर उत्तर प्रदेश के निवासी हैं जो मामूली रूप से घायल हैं।

ये भी पढ़ेंः इस पौधें से होगा कोरोना का इलाज, भारतीय और अमेरिकी वैज्ञानिकों का दावा

स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से हादसे(accident) में घायल लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया। मसूरी कोतवाल गिरीश चंद्र शर्मा ने जानकारी दी कि पूरी घटना की जांच की जा रही है। हादसे में घायलों की जानाकारी परिजनों को दे दी गई है। बहरहाल घायलं की इलाज चल रहा है। और तीनों खतरे से बाहर हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *