Republic Day
Wed. Feb 4th, 2026

मसूरी: खाई में गिरी कार, एक की मौत दूसरा गंभीर रूप से घायल

मसूरी में एक कार खाई में गिर गई। कार हाथीपांव मसूरी रोड पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। कार में 2 लोग सवार थे। जिसमें से एक की मौके पर ही मौत हो गई। एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। जिसके बाद पता चला कि कार में 2 लोग एक युवती और एक युवक सवार थे। जो कि दिल्ली से मसूरी घूमने आए थे।

हाथीपांव मसूरी रोड पर वाहन  ने अपना नियंत्रण खो दिया। जिसके बाद वह 120 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। जिस में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि यूवती गंभीर रूप से घायल हो गई।एसडीआरएफ की टीम द्वारा त्वरित  रेस्क्यू कर युवती को घायल अवस्था में बाहर निकालकर उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया। युवक के शव को गहरी खाई से बरामद कर जिला पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *