टिहरी गढ़वाल- उत्तराखंड प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की मासिक समीक्षा बैठक सम्पन
टिहरी गढ़वाल: जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल की अध्यक्षता में मंगलवार को उत्तराखंड प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित हुई बैठक में जनपद में औद्योगिक इकाइयों के प्रदूषण स्तर, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, और पर्यावरणीय नियमों के अनुपालन एवं मुख्य कार्य एनजीटी (NGT) के निर्देशों का पालन, सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (STP) की कार्यक्षमता की निगरानी, और प्रदूषक उद्योगों पर कार्यवाही सुनिश्चित करना है।
बैठक में जिलाधिकारी सभी बिंदुओं का संज्ञान लेते हुए 10 के.एल.डी. एस.टी.पी. कीर्तिनगर के क्षमता वृद्धि हेतु परियोजना प्रबंधक, निर्माण एवं अनुरक्षण ईकाई गंगा श्रीनगर को एस.टी.पी. के over discharge के मापन हेतु ” v ” नोच लगाकर प्रत्येक घण्टे का डिस्चार्ज लिये जाने हेतु निर्देशित किया साथ ही 3.5 एम.एल.डी. एस.टी.पी. तपोवन के क्षमता वृद्धि हेतु डी.पी.आर. तैयार करते हुए तत्काल उपलब्ध हेतु आदेशित किया गया
इसके अलावा देवप्रयाग में 217मी0 की सीवर लाईन बिछाने का कार्य पूर्ण होने के पश्चात घरों के कनेक्शन किये जाने हेतु, परियोजना प्रबंधक, निर्माण एवं अनुरक्षण ईकाई गंगा श्रीनगर को स्वीकृत लागत के सापेक्ष कार्य कराने के पश्चात शेष धनराशि से कनेक्शनों को जोडने हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही ऋषिकेश, तपोवन में समस्त नालियों को जाली इत्यादि से कवर किये जाने हेतु जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया
एवं उत्तराखण्ड प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की माह फरवरी 2026 की एस.टी.पी. की मासिक रिपोर्ट में, एन.जी.टी. के मानक अनुसार ना पाये गये एस.टी.पी. प्लांट के संचालक फर्मो को Show cause Notice पारित करने को कहा। इस दौरान अधिकारी अधिशासी अभियंता पेयजल प्रशांत भारद्वाज के अलावा प्रभागीय वनाधिकारी पुनीत तोमर के एवं शेष संबंधित अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े रहे।
