Republic Day
Sat. Mar 21st, 2026

मसूरी विधानसभा में 617 लाख के विकास प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन, मंत्री जोशी ने दी सौगात

देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी (Cabinet Minister Ganesh Joshi) ने रविवार को देहरादून के नागल हटनाला स्थित सामुदायिक भवन में मसूरी विधानसभा क्षेत्र के महत्वाकांक्षी विकास कार्यों का शुभारंभ किया। उन्होंने वार्ड 04 राजपुर के नागल हटनाला पेयजल योजना को 398.96 लाख रुपये की लागत से लोकार्पित किया, जबकि मंडी परिषद की 23 लाख रुपये की योजनाओं को भी जनता के हवाले किया।

साथ ही, नागल हटनाला, चालंग और कुल्हान इलाकों में सड़कों व नालियों के निर्माण के लिए 188.36 लाख रुपये के शिलान्यास के साथ कुल 616.67 लाख रुपये की विकास योजनाओं को हरी झंडी दिखाई। मंत्री जोशी ने संबोधन में कहा कि भाजपा सरकार जनकल्याण को प्राथमिकता देते हुए बुनियादी सुविधाओं पर जोर दे रही है। पेयजल, सड़कें और नालियां जीवन को सरल बनाती हैं, इसलिए हर क्षेत्र का समान विकास सुनिश्चित किया जा रहा है।

उन्होंने अधिकारियों को कार्यों में गुणवत्ता और समयबद्धता पर सख्ती बरतने के आदेश दिए। कार्यक्रम में वरिष्ठ नागरिकों व भाजपा कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया, जिनमें पूर्व प्रधान रामलाल ठाकुर, प्रेम पाठक, मीनाक्षी भट्ट, कमल गुप्ता, रविंद्र सिंह, कलम सिंह रमोला, राखी पुंडीर, रणवीर और उमेश त्यागी प्रमुख थे।

मौके पर मंडल अध्यक्ष राजीव गुरुंग, पार्षद महिमा पुंडीर, पूर्व प्रधान समीर पुंडीर, मंडल महामंत्री अल्का कुल्हांन, अनुज कौशल, प्रमोद रावत, विक्रम इंद्रवाल, लोनिवि ईई राजेश कुमार, जलनिगम ईई दीपक नौटियाल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *