Republic Day
Sat. Mar 21st, 2026

सीएम हेल्पलाइन में ढिलाई बर्दाश्त नहीं, लापरवाह अधिकारियों पर लगेगी लगाम : डीएम सविन बंसल

देहरादून:  कलेक्ट्रेट सभागार में आज जिलाधिकारी सविन बंसल (District Magistrate Savin Bansal) की अगुवाई में सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों पर विस्तृत समीक्षा बैठक हुई। इस दौरान डीएम ने सभी विभागाध्यक्षों को कड़ा संदेश दिया कि हेल्पलाइन पर आने वाली हर शिकायत को प्राथमिकता से निपटाया जाए, वरना सख्त कार्रवाई होगी। उन्होंने जोर देकर कहा कि यह मुख्यमंत्री की व्यक्तिगत निगरानी वाली शिकायत निवारण प्रणाली है, इसलिए इसमें कोई ढिलासुस्ती या उदासीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

लंबित मामलों की गहन पड़ताल में कई विभागों में अनावश्यक देरी सामने आई, जिस पर डीएम ने तत्काल गुणवत्ता वाले समाधान और संतुष्टि-आधारित रिपोर्ट पोर्टल पर अपलोड करने के आदेश दिए। बैठक में डीएम ने यह भी सुझाव दिया कि अधिकारी शिकायतकर्ताओं से सीधे संपर्क कर समस्या की जड़ तक पहुंचें, ताकि बार-बार शिकायत न दर्ज करानी पड़े।

उन्होंने चेतावनी दी कि कोई केस लटका रहा तो संबंधित अधिकारी की जवाबदेही तय होगी। यह निर्देश देहरादून जिले में शासन की पारदर्शिता और जनसेवा को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। बैठक में अपर जिलाधिकारी वित्त-राजस्व कृष्ण कुमार मिश्रा, विशेष भूमि अधिग्रहण अधिकारी स्मृता परमार, उप जिलाधिकारी मुख्यालय अपूर्वा सिंह, उप जिलाधिकारी कुमकुम जोशी, उप नगर आयुक्त संतोष कुमार समेत अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *