Republic Day
Mon. Mar 30th, 2026

केदारनाथ यात्रा 2026: बर्फ हटाने का काम तेज, तैयारियां अंतिम चरण में

देहरादून/रुद्रप्रयाग। आगामी केदारनाथ धाम यात्रा 2026 को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। जिलाधिकारी के निर्देशन में संबंधित विभागों की टीमें केदारनाथ धाम क्षेत्र एवं पैदल मार्ग से भारी बर्फ हटाने के कार्य में जुटी हुई हैं।

यात्रा को सुरक्षित एवं सुगम बनाने के उद्देश्य से यह कार्य युद्ध स्तर पर किया जा रहा है। बर्फ हटाने के इस अभियान में भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) तथा पुलिस के जवान भी सक्रिय रूप से सहयोग कर रहे हैं।

प्रशासन का कहना है कि समय रहते सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर ली जाएंगी, ताकि श्रद्धालुओं को यात्रा के दौरान किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। साथ ही मार्गों की स्थिति को लगातार मॉनिटर किया जा रहा है और आवश्यकतानुसार अतिरिक्त संसाधन भी लगाए जा रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *