शहीद दुर्गामल्ल मंडल में जनकल्याणकारी योजनाओं की दी गई जानकारी
देहरादून। मंगलवार को कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कुठालगेट स्थित स्वामी रामतीर्थ मिशन में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के अंतर्गत मसूरी विधानसभा के शहीद दुर्गामल्ल मंडल के प्रशिक्षण वर्ग में पार्टी कार्यकर्ताओं को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश में डबल इंजन सरकार जनकल्याण, सुशासन और समग्र विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाया जाए, ताकि अधिक से अधिक लोग इनका लाभ उठा सकें। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की किरण पहुंचाना है। किसानों, महिलाओं, युवाओं एवं श्रमिकों के लिए चलाई जा रही योजनाओं का उल्लेख करते हुए उन्होंने कार्यकर्ताओं को इनकी जानकारी घर-घर तक पहुंचाने के लिए प्रेरित किया। कैबिनेट मंत्री ने कृषि एवं सैनिक कल्याण से जुड़ी योजनाओं पर विशेष जोर देते हुए कहा कि प्रदेश सरकार किसानों की आय बढ़ाने, युवाओं को रोजगार देने और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।
प्रशिक्षण अभियान का उद्देश्य कार्यकर्ताओं को योजनाओं की सही जानकारी देकर उन्हें जनसंपर्क में सक्षम बनाना है। इस अवसर पर विभिन्न सत्रों में मुख्य वक्ता के रूप में ज्योति प्रसाद गैरोला, भगवत प्रसाद मकवाना, अनिल गोयल, अनूप रावत, गौरव सिंह एवं भाजपा प्रदेश मंत्री आदित्य चौहान ने भी अपने विचार रखे। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष राजीव गुरुंग, मंडल प्रभारी समीर डोभाल, संध्या थापा, मनोज क्षेत्री सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
