Republic Day
Wed. Feb 4th, 2026

हरियाणा बॉर्डर में किसानों पर हुए लाठी चार्ज के विरोध में फूंका पुतला

मुजाहिद अली

सितारगंज। कृषि कानून बिल के खिलाफ बीते रोज शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहे हरियाणा बॉर्डर किसानों पर पुलिस द्वारा लाठी चार्ज करने के विरोध में सितारगंज के कई संगठनो ने मुख्य चौराहे पर एकत्रित होकर हरियाणा की खट्टर सरकार व बीजेपी सरकार का संयुक्त पुतला फूंका और खट्टर सरकार और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
किसान नेता गुरसेवक सिंह महार का कहना है कि भारत सरकार द्वारा पास किए गए तीन कृषि कानूनों के विरोध में पूरे देश में किसान आंदोलन चल रहा है तीन कृषि कानूनों के विरोध में हरियाणा के किसान शांतिपूर्वक आंदोलन कर रहे थे।

इसी दौरान खट्टर सरकार के इशारे पर हरियाणा पुलिस द्वारा किसानों पर लाठी बरसाई गई जिससे काफी मात्रा में किसान चोटिल हुए है।किसानो ने कहा खट्टर सरकार की यह वरवर्ता बर्दास्त करने लायक नहीं है। किसानो ने कहा किसानों पर लाठी चार्ज होने से नाराज पूरे देश के किसान जगह जगह आंदोलन कर रहे है। रविवार को सितारगंज क्षेत्र के सैकड़ो किसानों ने नगर के मुख्य चौक पर एकत्रित होकर हरियाणा सरकार व केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए हरियाणा सरकार व भाजपा का संयुक्त पुतला फूंका है।हरियाणा सरकार द्वारा किसानो के साथ करायी गयी घटना से किसान खासा नाराज दिख रहे है। विरोध प्रदर्शन में सैकड़ों किसान मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *