Republic Day
Wed. Feb 18th, 2026

बिंदुखत्ता के निवासियों को राजस्व ग्राम का दर्जा दिलाने को सरकार गंभीर: चौहान

देहरादून। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान (Manveer Singh Chauhan) ने कहा कि विंदुखत्ता को राजस्व ग्राम का दर्जा दिलाने के लिए धामी सरकार गंभीर है और शासन स्तर पर इसकी तैयारी चल रही है। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि सरकार इस प्रकरण को जल्दी ही कैबिनेट मे लाने पर विचार कर रही है। मुख्य सचिव भी अधिकारियों को निर्देशित कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि राजस्व और वन अधिकारियों को जरूरी कार्यवाही तैयार करने को निर्देशित किया गया है। जल्दी ही इस पर निर्णय लिया जायेगा।

चौहान ने आर्य के बयान को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि इस मुद्दे पर टालमटोल किस स्तर पर हुई यह सब जानते है। कांग्रेस हमेशा ही घोषणा और झूठे दावे करती रही, लेकिन गंभीरता से इस पर कार्य नही किया। भाजपा महज एक वर्ग ही नही बल्कि पूरे प्रदेश और आम जन की समस्या को लेकर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि आर्य पूर्ववर्ती भाजपा सरकार मे राजस्व मंत्री रहे हैं, लेकिन उन्होंने तब इस और चिंता नही की, जबकि भाजपा ने उस समय भी मुद्दे के समाधान की दिशा मे कदम उठाये। वहीं कांग्रेस विंदुखत्ता के निवासियों को सब्जबाग दिखाती रही।

चौहान ने कहा कि भाजपा प्रकरण का स्थायी समाधान चाहती है, इसलिए इसे पूरी कानूनी प्रक्रिया से आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस महज मुद्दे पर राजनीति कर रही है, जबकि भाजपा इस पर समाधान की दिशा मे कार्य कर रही है। पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार मे इस पर महज सब्जबाग दिखाये गए, लेकिन जल्दी ही बिंदुखत्ता के निवासियों को अच्छी खबर मिलने वाली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *