Republic Day
Wed. Feb 4th, 2026

गदरपुर: नाबालिग से दुष्कर्म मामले में पिता गिरफ्तार

गदरपुर: खेमपुर गांव की एक नाबालिक ने अपने पिता पर बलात्कार का आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। आरोप है कि 40 वर्षीय पिता ने अपनी नाबालिक पुत्री के साथ बलात्कार किया जिसके बाद पुलिस ने पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

ये भी पढ़ें: पौड़ी: अवैध निर्माण पर विकास प्राधिकरण का शिकंजा, चर्चित स्कूल पर लगाया जुर्माना

थानाध्यक्ष कमलेश भट्ट ने जानकारी दी कि मामला दर्ज होने के बाद महिला उप निरीक्षक कुसुम रावत ने मामले की जांच की नाबालिक लड़की का मेडिकल परीक्षण कराया गया कार्यवाही के बाद पुलिस ने आरोपी व्यक्ति को उसके घर से गिरफ्तार किया जिसके बाद उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *