Republic Day
Sat. Mar 21st, 2026

किसान करेंगे जिले के भाजपा विधायकों का विरोध : मारवाह

मुजाहिद अली
सितारगंज। आगामी विधानसभा चुनाव में किसान विरोधी कानून बिलों को लेकर क्षेत्र के किसान, भाजपा विधायकों का पूरे जिले में विरोध करेंगे। गुरुवार को नगर के किच्छा मार्ग बाईपास पर स्थित एक होटल में दिल्ली के चार बार विधायक रहे, व हाल ही में आल इण्डिया केंद्रीय श्री गुरु सिंह सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त हुये तरविन्दर सिंह मारवाह ने प्रेस वार्ता में यह बात कही। इस दौरान उन्होंने बताया कि आगामी 5 सितंबर को मुजफ्फरनगर में किसान महापंचायत में क्षेत्र के किसान भारी संख्या में बढ़ चढ़कर भाग लेंगे।

इस दौरान उन्होंने किसान विरोधी 3 बिलों का जमकर विरोध किया। उन्होंने बताया कि किसान देश का अन्नदाता है, उसके बावजूद भी केंद्र की सरकार के इशारे पर हरियाणा सरकार ने किसानों पर बर्बरता पूर्वक लाठीचार्ज कर कई बुजुर्गों किसानों को घायल कर दिया। जो कि बहुत घोर निंदनीय कार्य है। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा का नानकमत्ता साहिब में पहुंचने पर स्वागत एवं समर्थन करने का भी निर्णय लिया है। इस मौके पर व्यापार मंडल जिला महामंत्री निर्मल सिंह हंसपाल, आल इंडिया सिंह सभा के केन्द्रीय कार्यकारी अध्यक्ष वीर सिंह विर्क, किसान सभा उपाध्यक्ष जितेंद्र सिंह संधु, किच्छा सिंह सभा अध्यक्ष देवेंद्र सिंह विर्क, अमन सिंह ढिल्लो, हसनैन मलिक, अख्तयार अहमद पटौदी आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *