Republic Day
Sun. Feb 22nd, 2026

पूर्व सैनिकों का भाजपा परिवार में स्वागत: सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी

देहरादून। रविवार को देहरादून स्थित भाजपा मुख्यालय में पूर्व सैनिकों द्वारा भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने पर सभी पूर्व सैनिकों को प्रदेश के सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने बधाई दी और उनका पार्टी परिवार में स्वागत किया। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने मीडिया को जारी बयान में कहा कि पूर्व सैनिक देश की असली ताकत और अनुशासन के प्रतीक होते हैं।

“देश की सीमाओं की रक्षा करने वाले हमारे वीर सैनिक जब राष्ट्र निर्माण के कार्य में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए आगे आते हैं, तो यह पूरे समाज के लिए प्रेरणादायक होता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश सुरक्षित, मजबूत और आत्मनिर्भर बन रहा है।

बड़ी संख्या में पूर्व सैनिकों का भाजपा परिवार में शामिल होना इस बात का प्रमाण है कि राष्ट्रहित की राजनीति को जनता और सैनिकों का व्यापक समर्थन मिल रहा है।” कैबिनेट मंत्री ने सभी पूर्व सैनिकों को अपनी और पार्टी की ओर से बधाई एवं शुभकामनाऐं प्रेषित दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *