Earthquake: न्यूज़ीलैण्ड में जबरदस्त भूकंप के झटके, इतनी मापी गयी तीव्रता… - Dehradun Mirror
Mon. Mar 3rd, 2025

Earthquake: न्यूज़ीलैण्ड में जबरदस्त भूकंप के झटके, इतनी मापी गयी तीव्रता…

New Zealand Earthquake: न्यूजीलैंड में आज सुबह भूकंप के काफी तेज झटके महसूस किए गए हैं। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी की ओर से जो जानकारी दी गई है उसके अनुसार यह भूकंप आज सुबह 6.11 बजे महसूस किया गया है।

भूकंप के झटके न्यूजीलैंड के कर्माडेक आइसलैंड के करीब में महसूस किए गए हैं। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 7.2 दर्ज की गई है। हालांकि अभी तक इस भूकंप के झटकों से किसी भी तरह के नुकसान की खबर सामने नहीं आई है।

मिली जानकारी के अनुसार ये भूकंप न्यूजीलैंड के केर्माडेक द्वीप समूह पर आया था। NCS के मुताबिक, इसका केंद्र जमीन के नीचे 10 किलोमीटर की गहराई में था। इस भूकंप के बाद न्यूजीलैंड में सुनामी का कोई खतरा नहीं है। सिविल डिफेंस ने कहा, “मौजूदा जानकारी के आधार पर, प्रारंभिक आकलन यह है कि भूकंप से सुनामी आने की संभावना नहीं है।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *