Republic Day
Wed. Feb 4th, 2026

देहरादून: इन खास मेहमानों की उपस्तिथि शपथ ग्रहण समारोह को बनाएगी और भव्य

देहरादून: प्रदेश के मुखिया के तौर पर एक बार फिर से पुष्कर सिंह धामी 23 मार्च को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे हैं. एक लंबे मंथन के बाद भाजपा ने तय किया है की पुष्कर सिंह धामी ही प्रदेश के मुखिया होंगे. वहीं जब वो मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे उस दौरान भाजपा के कई वरिष्ट नेता मौजूद रहेंगे. शपथ ग्रहण समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा तो मौजूद रहेंगे ही साथ ही 11 प्रदेशों के मुख्यमंत्री भी मौजूद रहेंगे.

आपको बताते हैं कौन कौन शामिल हो रहे हैं उनके शपथ ग्रहण समारोह में

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, हिमाचल के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा, कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज एस बोम्मई के साथ ही अन्य पांच राज्यों के मुख्यमंत्री भी मौजूद रहेंगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *