Republic Day
Fri. Mar 20th, 2026

देहरादून: सचिवालय में कोरोना की दस्तक, CMO ऑफिस के डॉक्टर भी निकले पॉजिटिव

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में कोरोना का संक्रमण लगातार बढ़ रहा है। वहीं राज्य सचिवालय के एक आईएएस अधिकारी भी कोरोना संक्रमित पाए गए है। इसके साथ ही CMO कार्यालय का एक डॉक्टर कोविड पॉजिटिव मिला है। अकेले देहरादून में बुधवार को कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या 18 रही।

वहीं कोरोना संक्रमण की रफ्तार को देखते हुए जिलाधिकारी की ओर से देहरादून में मास्क अनिवार्य कर दिया गया है. राजधानी में जो भी शख्स मास्क नहीं पहनेगा उस पर 500 रुपए का जुर्माना लगाया जाएगा। हालांकि प्रदेश के कई ज़िले अभी पूरी तरह से कोरोना मुक्त है। लेकिन जिस तरह से देश के कई राज्यों में कोरोना रफ्तार पकड़ने लगा है। उसको देखते हुए प्रदेश में भी अब सरकार सख्ती दिखाने की तैयारी कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *