Republic Day
Sun. Mar 22nd, 2026

देहरादून: सतपाल महाराज की मुहिम लाई रंग, अधिकारियों की एसीआर मंत्री करेंगे तैयार

देहरादून: कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज की कोशिश रंग लाने जा रही है। लंबे समय से सतपाल महाराज सचिवों की एसीआर लिखने का अधिकार कैबिनेट मंत्रियों को दिए की मांग कर रहे थे। उनके कहने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इसके लिए मुख्य सचिव को एक कमेटी गठित करने के भी निर्देश दिये हैं।

कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज लंबे समय से शासन में सचिवों की एसीआर लिखने का अधिकार कैबिनेट मंत्रियों को दिए जाने के साथ साथ राज्य में जिला पंचायत अध्यक्ष को जिलाधिकारी और ब्लॉक प्रमुख को बीडीओ की एसीआर लिखने का अधिकार दिये जाने की पैरवी करते आ रहे हैं। गुरुवार को चारधाम यात्रा की व्यवस्था को लेकर हुई बैठक के अंत में उन्होने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को अवगत कराते हुए बताया कि पूर्व में भी इस प्रकार की व्यवस्था रही है।

कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज के अनुसार उनके विशेष आग्रह पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को मुख्य सचिव को आवेशित करते हुए कहा कि इस संबंध में तत्काल एक कमेटी बनाकर इस बात का अध्ययन किया जाए कि कौन-कौन से राज्यों में मंत्रियों को सचिवों की सी.आर.लिखने का अधिकार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *