Republic Day
Sun. Mar 22nd, 2026

देहरादून: डोईवाला चीनी मिल में कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा का औचक निरीक्षण

डोईवाला। धामी कैबिनेट के सबसे युवा मंत्री सौरभ बहुगुणा आज अचानक डोईवाला चीनी मिल पहुंचे और मिल का निरीक्षण किया। हरिद्वार जाते समय वे अचानक डोईवाला चीनी मिल में निरीक्षण के लिए पहुंच गए। मौके पर ही डोईवाला के विधायक ब्रजभूषण गैरोला भी साथ में मौजूद रहे।

मंत्री सौरभ बहुगुणा ने चीनी मिल का निरीक्षण किया और मिल की हालत देखी। उन्होंने मिल की व्यवस्थाओं को लेकर प्रबंधन के अफसरों से चर्चा की और कई निर्देश दिए। साथ ही किसानों के भुगतान और समस्याओं को लेकर भी अफसरों को निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *