Republic Day
Sat. Mar 21st, 2026

देहरादून: करन माहरा के नाम पर लगी मुहर, बनाए गए कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष

देहरादून: विधानसभा चुनाव में हार का सामना कर चुके करन माहरा को कांग्रेस ने प्रदेश की कमान सौंपी है। यानी अब करन माहरा प्रदेश में कांग्रेस का नेतृत्व करेंगे। पार्टी आलाकमान के रूप में कांग्रेस ने करन माहरा का चुनाव किया है।

आपको बता दे कि करन माहरा रानीखेत सीट से चुनाव हार चुके हैं। लेकिन पार्टी ने उन पर विश्वास जताते हुए उन्हे पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष चुना है। जबकि यशपाल आर्य कांग्रेस के नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी निभायेंगे।

साथ ही भुवन कापड़ी को विधानसभा का उप नेता बनाया गया है। इसकी घोषणा औपचारिक रूप से हो चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *