एसडीजी इंडेक्स 2023-24

Thu. Sep 19th, 2024

देहरादून: धामी सरकार के करोड़पति मंत्री, जानिए किसके पास है कितनी संपत्ति

देहरादून: धामी कैबिनेट में 8 मंत्रियों ने शपथ ली है जिसमें पुष्कर सिंह धामी कैबिनेट का नेतृत्व करेंगे इसके अलावा धामी कैबिनेट में कुल 11 मंत्री होंगे जानकारी के मुताबिक धामी कैबिनेट के तकरीबन सभी मंत्री करोड़पति हैं।

करोपतियों की फेहरिस्त में सतपाल महाराज रेखा आर्य गणेश जोशी सौरभ बहुगुणा प्रेमचंद्र अग्रवाल डॉक्टर धन सिंह रावत सुबोध उनियाल चंदन राम दास शामिल है इनमें से पांच मंत्री ऐसे हैं जिनकी संपत्ति मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भी ज्यादा है

बात अगर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की की जाए तो उनकी संपत्ति तीन करोड़ 34 लाख है जबकि सतपाल महाराज के पास 45 करोड़ 34 लाख की संपत्ति है, इसी के साथ सतपाल महाराज धामी कैबिनेट में सबसे अमीर मंत्री है। रेखा आर्य के पास 25 करोड़ 20 लाख की संपत्ति है। सौरव बहुगुणा जो कि विजय बहुगुणा के पुत्र हैं उनके पास 7 करोड़ 85 लाख रुपए की संपत्ति है। गणेश जोशी के पास 9 करोड़ 34 लाख जबकि प्रेमचंद्र अग्रवाल के पास 5 करोड़ 3लाख की संपत्ति है जबकि धन सिंह रावत दो करोड़ 60 लाख रुपए के मालिक हैं।  वही सुबोध उनियाल के पास एक करोड़ 61 लाख की संपत्ति है धामी की कैबिनेट में पहली बार शामिल चंदन राम के पास एक करोड़ 24 लाख की संपत्ति है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *