Republic Day
Wed. Feb 4th, 2026

देहरादून: देवभूमि में सदी के महानायक अमिताभ बच्चन, प्रशंसक उत्साहित

देहरादून: सदी के महानायक अमिताभ बच्चन फिल्म की शूटिंग के सिलसिले में उत्तराखंड पहुंच चुके हैं। फिल्म की शूटिंग के सिलसिले में वह देवभूमि में हफ्ते भर रहेंगे। इससे पहले बॉलीवुड की कई हस्तियां उत्तराखंड की राजधानी देहरादून और पहाड़ों की रानी मसूरी में आ चुके हैं। उत्तराखंड बॉलीवुड के फिल्म निर्माताओं की पहली पसंद बनता जा रहा है।

अमिताभ बच्चन जौली ग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे जहां उनके चाहने वालों ने उनका दिल से स्वागत किया। उनकी एक झलक पाने को फैंस का हुजूम जौली ग्रांट एयरपोर्ट पर उमड़ पड़ा। इस दौरान प्रशासन भी पूरी तरह मुस्तैद नजर आया और बेहद ही कड़ी सुरक्षा के इंतजाम के साथ बिग बी का स्वागत किया गया। जानकारी के मुताबिक अमिताभ बच्चन नरेंद्र नगर के एक होटल अलकनंदा मैं ठहरे हुए हैं। बताया जा रहा है कि बिग बी देवभूमि में अपनी किसी फिल्म की शूटिंग के सिलसिले में आए हुए हैं। अमिताभ बच्चन के उत्तराखंड दौरे से उनके फैंस बेहद उत्साहित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *