Republic Day
Wed. Feb 4th, 2026

देहरादून: धामी कैबिनेट बैठक में 23 प्रस्तावों पर लगी मुहर, ये बड़े फैसले लिए गए

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक में कई अहम फैसले लिए गए। बैठक में 23 प्रस्तावों पर मुहर लगी। कैबिनेट बैठक में खास तौर पर विधानसभा बजट सत्र को लेकर चर्चा की गई। आपको बता दे कि विधानसभा का बजट सत्र 14 जून से शुरू होने का रहा है।

धामी कैबिनेट के फैसले
सिंचाई विभाग की मेठ सेवा नियमावली को मंजूरी दी गई।
गैलंट्री अवॉर्ड की प्रोत्साहन राशि को दोगुना किया गया।
बैठक में 63 हजार करोड़ के बजट प्रस्ताव को हरी झंडी दी गई।
हेल्थ के संविदा कर्मचारियों के लिए तीन सदस्यीय कमेटी के गठन का फैसला लिया गया। सिंगल सिस्टम के आधार पर sdm को पावर दी जाएगी। उत्तराखंड बोर्ड में cbsc का पैटर्न को जल्द ही लागू किया जाएगा।वन टाइम सेटलमेंट का विस्तार किया गया।

विधानसभा सत्र को भी कैबिनेट बैठक ने मंजूरी दी जिसमे तय किया गया कि सत्र 14 से 20 जून तक आहूत किया जाएगा।
हरिद्वार के त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव कराए जाने का निर्णय लिया गया साथ ही होमगार्ड को भी डीए दिए जाने के फैसले पर मुहर लगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *