Republic Day
Sat. Mar 21st, 2026

देहरादून: स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत का स्वास्थ्य बिगड़ा, दून अस्पताल में भर्ती

देहरादूनः उत्तराखंड में इस वक्त की बड़ी खबर स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत को लेकर आ रही है। स्वास्थ्य मंत्री की अचानक तबियत बिगड़ने पर उन्हें दून अस्पताल लाया गया है। जहां उनका उपचार चल रहा है।

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत को रात भर से पेट दर्द की शिकायत थी। जिसके बाद वह दून अस्पताल जांच कराने पहुंचे। बताया गया कि डॉक्टर ने स्वास्थ्य मंत्री की जांच की। इसके बाद उनका अल्ट्रासाउंड भी कराया जा रहा है।

गौरतलब है कि राज्य में आज से प्रदेश के निजी टीकाकरण केंद्रों में कोवैक्सीन व कोविशील्ड की सतर्कता खुराक लगनी है। इसकी शुरूआत मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व स्वास्थ्य मंत्री डा. धन सिंह रावत की मौजूदगी में होनी थी। लेकिन अब स्वास्थ्य मंत्री की तबियत खराब हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *