Republic Day
Sun. Mar 22nd, 2026

देहरादून: गेस्ट हाउस में मिली महिला की सड़ी गली लाश, हत्या की आशंका

राजधानी देहरादून से सनसनीखेज मामला सामने आ रहा है। जहां सूचना के मुताबिक बताया जा रहा है की राजपुर रोड स्थित कपूर Guest House के एक कमरे में बेड के भीतर महिला की लाश बरामद हुई है। आपको बता दे की युवती का शव सड़ा गला हुआ था। तो वही जिसकी जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई।

वही, Media Repoters के मुताबिक बताया जा रहा है की शव लगभग एक से डेढ़ महीना पुराना है। वही बताया जा रहा है कि जिस कमरे में महिला रह रही थी उसी कमरे के बेड में महिला का शव रखा गया था। एक तरफ पुलिस इस मामले को प्रथम दृष्टया हत्या मान रही है। साथ ही महिला के साथ उसका पति भी रुका था। लेकिन पति का अब तक कुछ पता नहीं चल पाया है।

वही एक तरफ शव ज्यादा दिन पुराना होने के कारण पता लगाने में काफी मुश्किल हो रही है की हत्या कैसे हुई है, बता दें कि कमरे से काफी दुर्गंध आने से आसपास के लोगों द्वारा तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। वही जब मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा कमरा खोल कर देखा गया तो बैड के भीतर महिला का सड़ा गला शव पड़ा हुआ था।

बता दे कि दोनों पश्चिम बंगाल के रहने वाले थे और महिला मसूरी में ही कार्यरत थी। सूचना मिलने के बाद पुलिस के कई आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *